सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा विधानसभा में आखिर खेला हो ही गया, बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार को बदल कर अब धीरेंद्र सिंह प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह को अपना टिकट दे दिया है।
बताते चलें सिसवा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी ने श्रवण पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन आज देर रात उनका टिकट काटकर धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह को टिकट थमा दिया।
बताते चलें धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार थे और लगातार क्षेत्र में जनता के बीच जनसंपर्क कर रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिला, आज देर रात बहुजन समाज पार्टी ने श्रवण पटेल का टिकट काटकर धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह को टिकट दे कर अपना उम्मीदवार बना दिया।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव