फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला देवीगंज में शनिवार की दोपहर गैस सिलेण्डर लीक होने से आग लग गई। जिसकी चपेट में आ जाने से 30 वर्षीय महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अग्निकांड से घरेलू सामान भी जलने का समाचार प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार देवीगंज मुहल्ला निवासी मनोज की पत्नी रंजना देवी आज दोपहर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। किसी प्रकार परिजनों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग की चपेट में आ जाने से रंजना झुलस गई। जिसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया।



More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में “मैरी क्रिसमस” समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
एस0एस0 इण्टर कॉलेज करमही में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
UP Weather – UP में हवा का रुख बदला, बढ़ेगी गलन : घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत; गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज सहित दस जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी