सिसवा बाजार- महराजगंज। सिसवा से घुघली मुख्य मार्ग पर आज सुबह बस की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया, वही बस को कोठीभार थाने ले गयी।
मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले से बेलवा घाट, घुघली होते हुए गोरखपुर जाने वाली बस आज सिसवा से घुघली मार्ग पर हरपुर पकड़ी से कुछ आगे पहुँची की मुंडेरी से साइकिल से गैस के लिये आ रहे 19 वर्षीय शिव कुमार उर्फ गोलू पुत्र हरी राजभर बस की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही शिव कुमार की दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही कोठीभार थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया, वही बस ड्राइवर घटना के बाद मटिअरिया में बस छोड़ फरार हो गया, पुलिस बस को कब्जे लेकर थाने ले आयी।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान