March 15, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

Breaking : गोदाम में हुआ विस्फोट, 2 की मौत

          बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में हुए विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई हैं और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
            डीसीपी (बेंगुलुरु दक्षिण) ने कहा कि , विस्फोट के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। कंपनी द्वारा एक विस्फोटक सामग्री ले जाने की शुरुआती रिपोर्ट्स हैं जो बताते हैं कि पटाखे हैं। लेकिन इसे वेरीफाई किए जाने की जरूरत है।
           एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि हमें घटनास्थल पर पटाखे मिले हैं। हमने बम निरोधक इकाइयों और डॉग स्क्वाड को बुलाया है। जल्द ही मामले की सही जानकारी मिल सकेगी।

error: Content is protected !!