लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर पूर्व मंत्री एवं मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व एवं पूर्व विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश आजमानी की उपस्थिति में आज प्रदेश के कई जिलों से भाजपा, सपा एवं बसपा के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि बसपा सरकार में मुख्यमंत्री के ओएसडी और बांदा जिला के बसपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर रहे श्री बलदेव प्रसाद, बसपा के बांदा मंडल कोऑर्डिनेटर एवं जिला प्रभारी रहे जितेंद्र गौरव, भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के सह संयोजक एवं श्रम प्रकोष्ठ हरदोई के संयोजक रहे राम अवतार पाल, अंबेडकर नगर से बसपा के जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर रहे राम प्रकाश गौतम ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री पाण्डेय ने बताया कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में एवं सतीश आजमानी की उपस्थिति में मौरावां उन्नाव से भाजपा छोड़कर विवेक सेठ, अम्बेडकर नगर से रविराम चौहान, अभय कुमार चौहान, सपा छोड़कर पंकज यादव, रोहित प्रजापति एवं रविंद्र उपाध्याय बसपा से सत्तार भाई, कानपुर से भाजपा छोड़कर उत्तम कुमार, जगरोशन, जबकि सपा छोड़कर जयरानी गौतम, मोहम्मद सलीम, राम अवतार सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रेसवार्ता में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रियंका गांधी का नेतृत्व, राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश को मजबूती प्रदान कर रहा है। जिसका परिणाम है कि अन्य दलों से मजबूत एवं महत्वपूर्ण लोग कांग्रेस में अपनी आस्था जता रहें हैं। इस मौके पर श्री सतीश आजमानी जी ने कहा कि कांग्रेस का बढ़ता हुआ परिवार आने वाले दिनों में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का संकेत है। श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूत हुआ है। इसका सार्थक परिणाम विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान