सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधानसभा से भाजपा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने जाने पर आज विधायक प्रेमसागर पटेल क्षेत्र की जनता से मिलेंगे, ऐसे में जगह-जगह लोग स्वागत की तैयारियां कर रहे है।
बताते चले भाजपा विधायक प्रेमसागर पटेल वर्ष 2017 में भारी मतों से पहली बार विधायक चुने गये और इसी माह समपन्न विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर प्रेमसागर पटेल लगातार दूसरी बार विधायक चुने गये, 2017 के मुकाबले इस बार के चुनाव में ज्यादा मत मिला, चुनाव जीतने के बाद पहली बार आज क्षेत्र में जनता से मिलने पहुंच रहे है, ऐसे में विधानसभा क्षेत्र मे लोग जगह-जगह स्वागत की तैयारियां कर रहे है।
सिसवा नगर मे भी कई स्थानों पर स्वागत की तैयारियां चल रही है, विधायक प्रेमसागर पटेल शाम तक सिसवा पहुंचेंगे।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान