सिसवा बाजार-महराजगंज। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा का आगमन आज सिसवा नगर पालिका परिषद के अशर्फी अतिथि भवन में हुआ।
इस दौरान समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा पेट्रोल, डिजल, गैस के मंहगे दाम के साथ ही बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी सहित तमाम मुदद्ों पर भाजपा पर जम कर बरसे, व सभी कार्यकर्ताओं को 2022 के जीत लिए गांव गांव बूथ को मजबूत कर चौपाल लगाने की बात कही ।
वही जिलाध्यक्ष महराजगंज आमिर हुसैन ने कहा कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करें क्यों कि 2022 में सपा की सरकार प्रचण्ड बहुमत से बनने जा रही, सभी समाजवादी साथी पूरी ताकत से लग जाये ।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, शैलेश सुल्तानिया, राधेश्याम मौर्य, प्रभूदयाल चौहान, राजेश सिंह उर्फ राजू सिंह, शैलेष सुल्तानिया, उमाशंकर बर्नवाल, प्रिंस सोनी,रामलच्छन प्रसाद, सलीम खान,नुरुल नेता,नदीम अहमद,रामकुमार चौरसिया, शेराज, बसिष्ठ यादव,धर्मेंद्र कन्नौजिया, ईश्वर यादव, सद्दाम सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन राकेश सिंह उर्फ रिंकु सिंह ने किया ।



More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित