February 14, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

BJP के दिल्ली मुख्यालय में हुआ कोरोना विस्फोट

               

BJP  के दिल्ली मुख्यालय में हुआ कोरोना विस्फोट

नई दिल्ली। भारत में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी ने दिल्ली स्थिति सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय तक दस्तक दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में करीब 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से पहले सोमवार को सामूहिक परीक्षण किया गया था।
      सूत्रों ने कहा कि संक्रमित लोगों में कई सफाई कर्मचारी हैं। इन सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि मध्य दिल्ली के मिंटो रोड स्थित भाजपा मुख्यालय को बाद में पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। भाजपा ने एक नया प्रोटोकॉल शुरू किया है। किसी भी बड़ी बैठक से पहले दिल्ली में उनके मुख्यालय के सभी कर्मचारियों का कोरोना के लिए परीक्षण किया जाएगा। एक अनाम भाजपा अधिकारी के हवाले से बताया, केवल कार्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों में लगे लोग ही मुख्यालय में आ रहे हैं। कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई थी। दूसरे दौर की बैठक आज होगी।

error: Content is protected !!