लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार हलचल मची हुयी है, भाजपा मंत्री व विधायकों का सपा मे जो आने का सिलसिला शुरू हुआ है थमने का नाम नही ले रहा है, वैसे इस जो खबर मिल रही है काफी चौकाने वाली है, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में भाजपा के 8 से 10 विधायकों की बैठक अखिलेश यादव के साथ चल रही है।
भाजपा के मंत्री स्वामी प्रसाद मौये के पद से त्याग पत्र देने के बाद भाजपा में भगदड़ शुरू हुयी रूकने का नाम नही ले रहा है, हर रोज भाजपा से त्यागपत्र देने की खबरे तो मिल ही रही है, स्वामी प्रसाद मौये के अनुसार 14 जनवरी को बहुत कुछ होगा, इस की झलक आज शाम से ही देखने को मिल रही है, आज देर शाम जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में भाजपा के 8 से 10 विधायकों को अन्दर जाते लोगों ने देखा उस समय अखिलेश सिंह मौके पर नही थे लेकिन जो अब जानकारी मिल रही है भाजपा के बागी विधायकों व अखिलेशयादव के साथ बैठक चल रही है।
14 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजनीति मे बड़ी हलचल रहेगी, ऐसे माना जा रहा है।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित