February 13, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

कंगना रणौत 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने पेश हों: बॉम्बे हाईकोर्ट

 

कंगना रणौत 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने पेश हों: बॉम्बे हाईकोर्ट

            मुंम्बई। विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने पेश होने को कहा है।
     दरअसल अभिनेत्री ने सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि, खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था. चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो। इस बयान के बाद कंगना के खिलाफ कई जगह प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

error: Content is protected !!