सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा से खड्डा मुख्य मार्ग पर सबया से आगे रेलवे क्रॉसिंग (30-B) के पास बीती रात ट्रक की चपेट में आते-आते एक कार बचते समय पेड़ से टकरा गई, संयोग रहा की कार का एयरबैग खुल गया और इसमें बैठे चार लोग सुरक्षित बच गए, कार गोरखपुर की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सिसवा से खड्डा मुख्य मार्ग पर सबया से आगे पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग (30-B) के पास बीती रात लगभग 6:30 बजे खड्डा से सिसवा की तरफ कार आ रही थी कि रेलवे क्रॉसिंग से पहले मोड पर ही सिसवा से खड्डा की तरफ जा रही एक ट्रक कार को चपेट में लेने लगी की कार बचते-बचते सड़क के बगल एक पेड़ से जा टकराई, ज़ब की ट्रक कार को रगड़ते हुए भाग निकली।
बताया जाता है की इस टक्कर में कार एयरबैग खुल गया और कार सवार चार लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात