लखनऊ। विधानभवन के सामने शनिवार को एक विवाहिता ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उसे बचा लिया। इटावा निवासी महिला का आरोप है कि दहेज प्रताडऩा और शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने सिपाही पति पर कार्रवाई नहीं की।
इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि इटावा की महिला ने विधानभवन गेट नंबर एक के पास आत्मदाह का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मियों ने उसे बचा लिया। महिला की शादी अलीगढ़ निवासी पवन कुमार से हुई थी। पवन पुलिस में सिपाही है और शाहजहांपुर में तैनात है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए पति मानसिक और शारीरिक शोषण करने लगा। उसकी बेटी से भी मारपीट शुरू कर दी। परेशान होकर उसने शाहजहांपुर के सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हजरतगंज पुलिस ने घटना की जानकारी शाहजहांपुर पुलिस को दे दी है।
More Stories
लखनऊ में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ का हुआ आयोजन, महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा