Siswa Mahotsav 2024: New Year will be warmly welcomed, artists coming from Mumbai, preparations complete
सिसवा बाज़ार-महराजगंज। नये वर्ष 2024 के आगमन पर हर साल की भांति श्रीराम जानकी मंदिर के मैदान में सिसवा महोत्सव Siswa Mahotsav से इस साल भी 1 जनवरी को नए साल का भव्य स्वागत होने जा रहा हैं, महोत्सव में मनोरंजन के साथ विभिन्न क्षेत्रों के सुप्रसिद्ध कलाकारों से सीधे रूबरू होते है, इस बार सिसवा महोत्सव को और अधिक बेहतर करने की तैयारी पूरी हो चुकी है, जिसमे रंगारंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, कॉमेडी व मशहूर एंकर के साथ नए वर्ष का भव्य स्वागत होगा।

सिसवा विकास समिति द्वारा विगत 11 वर्षों से सिसवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। इस बार 2024 में 12वीं सिसवा महोत्सव का आगाज हो रहा है। जिससे नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को महोत्सव को लेकर काफी उत्सुकता है। नववर्ष के आगमन के प्रथम दिन क्षेत्रवासी सिसवा महोत्सव में मनोरंजन के साथ विभिन्न क्षेत्रों के सेलिब्रिटी से सीधे रूबरू होते है, इस बार महोत्सव को और अधिक बेहतर करने के लिए नई ऊर्जा और नई नामी हस्तियों के साथ क्षेत्रवासियों को मनोरंजन करानें की तैयारी पूरी हो चुकी हैं।
महोत्सव क्षेत्रवासियों को मनोरंजन कराने के साथ ही क्षेत्र के तमाम प्रतिभाओ को अपनी कला की प्रस्तुति के लिए मंच देने का कार्य पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है महोत्सव मंच पर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतिभाओ की प्रस्तुति के साथ क्षेत्र की नई प्रतिभाओ को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

समिति के अध्यक्ष मनोज केशरी ने बताया कि इस बार नए साल के स्वागत में सिसवा महोत्सव एक नए अंदाज में आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में मुम्बई से कॉमेडियन राज सोनी, एंकर के रूप में प्रदीप द्विवेदी के साथ तमाम अन्य कलाकारो के अलावा महराजगंज, घुघली, व आसपास के कलाकार भी मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
एक जनवरी को सिसवा महोत्सव श्री राम जानकी मंदिर ग्राउंड में हर साल की भांति इस साल भी नए अंदाज में मनाएगा जहा प्रतिभागी अपने हुनर का जलवा बिखरेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए सिसवा विकास समिति की टीम तैयारी पूरी हो चुकी है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान