सिसवा बाजार-महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के सिसवा मंडल में भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती पर आयोजित एक संगोष्ठी जिसको भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन दिवस के रूप में हर बूथ पर मनाया, उसी क्रम में सिसवा मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज चौधरी के यहाँ सम्पन्न हुई।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता सिसवा मंडल के महामंत्री रामेश्वर जायसवाल ने किया , रामेश्वर जायसवाल ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनका जीवन परिचय दिया।
कार्यकम के मुख्यअतिथि पूर्व राज्य मंत्री आवास विकास शिवेंद्र सिंह ने कहा की अटल जी सुशासन व राष्ट्रवाद के अनुपम उदाहरण थे ,हमारा सौभाग्य है की हमे उनके साथ कार्य करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ था ,उनका व्यक्तित्व इतना तेजमय था कि हर व्यक्ति उनका हो जाता था।
उक्त समय पर भाजपा के मनीष शर्मा, विनोद चौधरी,राजेश वैश्य,अनिकेत जायसवाल,दिनेश पांडेय,संदीप कुमार,व्यवसायी श्यामू अग्रवाल, मदन राजभर ,राकेश कनौजिया, श्री राम शाही आदि उपस्थित थे।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान