चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के लोढवारा गांव स्थित काशीराम कालोनी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी जिस लडके से प्रेम करती थी, उसके शादी से मना करने पर क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
आत्महत्या की ये घटना काशीराम कालोनी में शुक्रवार देर शाम रजिया (18) पुत्री जुम्मन ने फांसी लगाकर की है। परिजनों ने रजिया का शव फांसी के फंदे से लटकता देखा तो होश उड गये। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
मृतका की मां परबीन ने बताया कि उसकी बेटी का गोलू उर्फ शारदा अग्रहरि से दो वर्षों से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। गोलू के शादी से मना करने पर क्षुब्ध होकर रजिया ने फांसी लगा ली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरु कर दी है। कोतवाली राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद कार्यवाही की जायेगी। मृतका के परिजनों ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान