सिसवा बाजार-महराजगंज। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मु0 रिजवान ने कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांघी का जन्म दिन आज सिसवा स्थित प्रा0स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों में फल वितरित कर मनाया व सिसवा विधानसभा के बड़हरा, बरवाड़ीगम्बर, बरियारपुर, सहुआपुर, खुडरी, गौरा, बन्दी बेलसपुर, घिवहां, कोठीभार, सिसवा बाज़ार सहित दर्जनों ग्राम पंचायत का दौरा कर जनसंपर्क किया।
उन्होने कहा कि जन सम्पर्क के दौरान लोगों ने कांग्रेस के प्रति अपार सहयोग समर्थन देने का विस्वास दिलाया, लोगों ने कहा कि कांग्रेस के अलावा कोई भी पार्टी क्षेत्र व देश का भला नही कर सकती।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद कन्नौजिया, जावेद, मनोज, आबिद, यूसुफ, सोनू, जिकरुल्लाह, उपस्थित रहे।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न