Seven day crazy kids summer camp started at Sterling Public Senior Secondary School, inaugurated by manager NB Pal
सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा खुर्द में सात दिवसीय क्रेज़ी किड्स समर कैंप का उदघाटन प्रबन्धक एन0बी0 पाल ने फीता काटकर किया।

इस कैंप मे बच्चों को विज्ञान प्रयोग, रोबोट बनाना,स्पोकेन इंग्लिस, कम्प्युटर शिक्षा, सांस्कृतिक नृत्य, खेल और कौशल गतिविधियों आदि की शिक्षा दी जाएगी। प्रधानाचार्य पी0के0 स्वेन ने कहा की इस तरह के कैंप के आयोजन से बच्चों को कक्षा के पाठ्यक्रम से हटकर कुछ अलग सीखने को मिलेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक चन्द्रशेखर पाल सहित एकता मिश्रा,संजय सिंह, शिवकुमार, रवि गिरि, आशीष, अफजल खान, सत्या, मधुमिता,सुजीत आदि शिक्षक एंव कर्मचारीगण उपस्थित थे।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान