लखनऊ । आलमबाग की बड़ा बरहा कालोनी में मंगलवार सुबह सुशील कुमार ने लोहे की राड से प्रहार कर 32 वर्षीय पत्नी राधिका उर्फ मीरा की हत्या कर दी। इसके बाद अपने गले में रस्सी का फंदा डालकर पुलिस को फोन कर कहा कि मैंने पत्नी को मार डाला है अब मैं भी फांसी लगाने जा रहा हूं। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो फंदे पर लटक जा रहे सुशील को बचा लिया। हालत बिगड़ती देख सुशील को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है।
बड़ा बरहा में रहने वाले सुशील का विवाह 2009 में खदरा में रहने वाली राधिका उर्फ मीरा के साथ हुआ था। इंस्पेक्टर आलमबाग अनिल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुशील ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है और अब वह भी फांसी लगाकर जान देने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि सुशील गले में फंदा डाले हुए लटक रहा है। पुलिस ने सुशील को पकड़ा और फंदे से उसे नीचे उतारा। हालत बिगड़ती देख सुशील को लोकबंधु भेजा। सुशील का लोकबंधु में इलाज चल रहा है। कमरे में खून से लथपथ हालत में राधिका का शव पड़ा था। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। पास ही एक लोहे का राड पड़ा था। लोहे के राड से राधिका के सिर पर प्रहार किया गया था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि राधिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके मायकेपक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। राधिका को कोई संतान नहीं थी। दोनों में अकसर झगड़ा होता रहता था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि सुशील और राधिका में अकसर किसी न किसी बात को लेकर विवाद और झागड़ा होता रहता था। उनके बीच कई साल तक मुकदमा भी चलता रहा। छह साल पहले ही न्यायालय से समझौता हुआ था। उसके बाद से दोनों साथ में रह रहे थे। इसके बाद भी दोनों में झागड़ा होता रहता था।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न