लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूद बीजेपी में शामिल हो गई हैं।
भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि मैं बीजेपी की विचारधारा से हमेशा से प्रभावित रही हूं, मेरे लिए राष्ट्रधर्म सबसे ऊपर है और अब मैं राष्ट्र का काम करने जा रही हूं, मैं प्रधानमंत्री, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत सभी पदाधिकारियों का धन्यावाद करती हूं, मेरी क्षमता के अनुसार जो भी कार्य होंगे मैं करुंगी।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित होकर बहुत सारे लोग बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव