नई दिल्ली। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अर्पणा यादव को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई, अर्पणा यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी है।
अपर्णा यादव का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं उनके पिता को सपा की सरकार में सूचना आयुक्त बनाया गया था वही उनकी मां ओम जी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी है। अर्पणा यादव और प्रतीक यादव की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। अर्पण और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई थी दोनों की शादी दिसंबर 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई दोनों की एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा है।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील