February 12, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

नारी शक्ति विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगी मुंहतोड़ जवाब : सपा नेत्री सरिता अग्रवाल

नारी शक्ति विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगी मुंहतोड़ जवाब : सपा नेत्री सरिता अग्रवाल

         हरिद्वार । वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरिता अग्रवाल भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गयी। ललतारौ पुल स्थित सपा कार्यालय पर सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने सरिता अग्रवाल को पार्टी की सदस्यता प्रदान की।  
         सपा में शामिल हुई डा.सरिता अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की राजनीति में महिलाओं का कोई स्थान व सम्मान नही है। भाजपा महिलाओं को सम्मान देने की कोरी घोषणाएं तो करती है लेकिन वास्तविकता बहुत अलग है। भाजपा के राज में सबसे ज्यादा महंगाई की मार महिलाओं पर ही पड़ी है। घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि, खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढऩे से प्रत्येक वर्ग परेशान है। नारी शक्ति विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

error: Content is protected !!