शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
महाराजगंज । मुजुरी पुलिस चौकी से महज कुछ दूर पुल के पास आज शुक्रवार की सुबह तेज रफतार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जूट गयी।
मिली जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के देवीपुर छोटका टोला निवासी 27 वर्षीय विकास आज शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे मुजुरी चौराहे से पैदल घर जा रहे थे कि पीछे से आ रही तेज रफतर अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जूट गयी।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव