सिसवा बाजार-महराजगंज। घुघली से कप्तानगंज मार्ग आज सुबह लगभग 4 बजे गन्ना लदी ट्राली में दुध लेने जा रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया, इस हादसे में सिसवा चौकी पर तैनात एक सिपाही की मौत हो गयी वही चालक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार घुघली से कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर घुघली थाना क्षेत्र के भुवना गाँव के पास आज शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे घने कोहरे के कारण सिसवा से गोरखपुर जा रहा ज्ञान दूध के पिकअप ने सड़क पर पहले से खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दिया, इस हादसे में जहां सिपाही आशीष गिरी की मौत हो गयी वही पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि आजमगढ़ निवासी सिपाही आशीष गिरी शनिवार की रात ड्यूटी कर तड़के सुबह घर के लिए निकले थे लेकिन भुवना के पास हादसे में जान चली गयी।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील