सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के लोहेपार मे आज शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से इम्तियाज अली की मौत की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल कोठीभार थाना पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया।
बताते चले आज सुबह लोहेपार निवासी इम्तियाज अहमद की मुख्य सड़क पर तेज रफतार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया वही परिजन कोठीभार थाने पहुंचे, इस घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल भी कोठीभार थाना पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दिया।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात