सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा रेलवे स्टेशन पर आज निरीक्षण करने आये रेल प्रबंधक वाराणसी को उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा ।
इस ज्ञापन में प्रमोद जायसवाल ने तत्काल सभी पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मांग की और सिसवा से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के सिसवा में रोकने की मांग करते हुण् स्टेशन पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था,रेलवे स्टेशन के पुराने छज्जा को बदल कर पूरे प्लेटफॉर्म पर छज्जे का विस्तार करना, पेयजल की आपूर्ति सहित अन्य मांगों से अवगत कराया।
इस दौरान प्रमोद जायसवाल, जय प्रकाश भालोटिया, भगवती स्वर्णकार, जितेंद्र वर्मा, प्रह्लाद अग्रवाल उपस्थित रहे।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील