गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में साठी एवं नरकटियागंज स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाडिय़ों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं रेग्युलेशन निम्नवत् किया जायेगा।
शार्ट टर्मिनेशन-
– गोरखपुर से 27 एवं 28 मार्च, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
– गोरखपुर से 27 से 29 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05450 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
– गोरखपुर से 25 से 29 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन-
– नरकटियागंज से 28 एवं 29 मार्च, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन से चलायी जायेगी।
– नरकटियागंज से 27 से 29 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन से चलायी जायेगी।
– नरकटियागंज से 25 से 29 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर चमुआ स्टेशन से चलायी जायेगी।
मार्ग परिवर्तन-
– रक्सौल से 25 से 29 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जायेगी।
– आनन्द विहार टर्मिनस से 24 से 28 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलायी जायेगी।
रेग्युलेषन-
– बरौनी से 26 से 29 मार्च, 2022 तक चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बापूधाम मोतीहारी-चनपटिया के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– गुवाहाटी से 23 मार्च, 2022 को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-चनपटिया के मध्य 150 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– गांधीधाम से 25 मार्च, 2022 को चलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर विषेष गाड़ी वाराणसी मंडल के कप्तानगंज-पनियहवा के मध्य 90 मिनट एवं समस्तीपुर मंडल के बगहा-चमुआ के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– देहरादून से 26 मार्च, 2022 को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-चमुआ के मध्य 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
More Stories
लखनऊ में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ का हुआ आयोजन, महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा