रीवा। अपनी लापता पत्नी की तलाश में एक माह से भटकता पति गत दिवस यूपी से रीवा पहुंचा और पत्नी के गुम होने का पोस्टर जगह-जगह चिपकता रहा। उत्तर प्रदेश के जारी-कांटी गांव निवासी कुंवर बहादुर पटेल ने बताया कि, उसकी पत्नी 17 जुलाई को घर से अचानक लापता हो गई, जिसके बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा है। उसने बताया कि पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जिसके चलते घटना की रात वह अचाकन घर से गायब हो गई, जिसके बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा है।
उसने बताया कि, पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जिसके चलते घटना की रात वह अचानक घर से गायब हो गई। कुंवर बहादुर पटेल ने बताया कि, वह गांव से निकलने के बाद लोगों से पत्नी के संबध्ंा में जानकारी लेता हुआ रीवा तक पहुंचा है। इस बीच वह 150किमी का सफर साइकिल से तय कर रीवा में पोस्टर लगा रहा है।



More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं