सीतापुर। कोतवाली बिसवां अंतर्गत ग्राम पंचायत बिसवां देहात के गोपाल नगर में करंट लगने से एक 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत बिसवां देहात निवासी शशिकांत मिश्रा की 16 वर्षीय पुत्री रिचा मिश्रा सोमवार को सुबह उठकर अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर को बिजली के सॉकेट में लगा रही थी तभी उसका हाथ बिजली के बोल्ड में लगे होल्डर के संपर्क मे आ गया। जिससे उसे करंट लग गया और वो गम्भीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गयी। आनन फानन में परिजन उसे बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात