कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात अज्ञात लोगों द्वारा कालेज प्रबंधक की हत्या कर दी गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पुलिस ने कालेज के चौकीदार को हिरासत में ले लिया है।
बताते चले कि जनपद एटा के मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले सुधीर सक्सेना का जनपद कासगंज सोरों कोतवाली क्षेत्र स्थित मल्ला नगर में एक इंटर कॉलेज है, परिजनों के अनुसार सुधीर अधिकतर अपने कॉलेज के रूम पर ही रहते थे, बीती रात जब सुधीर सक्सेना का फोन नहीं उठा तो परिजनों ने कालेज के एक अध्यापक को उन्हे देखने के लिए भेजा, परिजनों की मानें तो जब टीचर कॉलेज पहुंचा तो सुधीर का शव कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और चौकीदार कमरे के बाहर बैठा हुआ था, वहीं परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कासगंज मय पुलिस बल के मौके पर जा पहुंचे, और मामले की जानकारी की।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली की नगरिया के मल्ला नगर स्थित एक एस इंटर कॉलेज में उनके प्रबंधक का शव खून से लथपथ पड़ा है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव का पंचायत नगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,
एसपी ने बताया कि कॉलेज के चौकीदार को हिरासत में ले लिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान