सीतापुर । नगर के कैथा मोहल्ला निवासी एक महिला ने मानसिक विक्षिप्त होने के कारणों से छुब्ध होकर खुद पर गोली चला दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में अफरा.तफरी मच गई। महिला के परिजन पति आनन.फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर गए।
जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर के कथा मोहल्ला निवासी बूढ़े मिश्रा की पत्नी प्रीती मिश्रा उम्र तकरीबन 45 वर्ष ने मानसिक विक्षिप्त होने के कारणों से स्वयं के ऊपर ही गोली से फायर कर लिया। गोली की आवाज सुनते ही घर में अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से घायल महिला को उसके पति इलाज हेतु जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। परिजनों द्वारा हुए हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।



More Stories
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान