महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक इण्टर कालेज के अकाउंटेंट द्वारा अपने ही कालेज की छात्रा के साथ संबंध बनाये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पीडिता के पिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि शिक्षा के मंदिर में भोली भाली लड़कियों को साथ नाजायज संबंध बनाकर यौन शोषण किया जाता हैं तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए मोटी रकम की मांग की जाती हैं। उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्रा जिसकी उम्र 15 साल है वह उसी विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा है। उक्त विद्यालय पर मौजूदा स्थिति में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक संबंध बनाया तथा उसका वीडियो भी बना लिया।
पनियरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है जिस पर अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं से मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।



More Stories
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान