रायबरेली। विगत 26 जुलाई को थाना क्षेत्र के टांडा ग्राम में मिली एक लाश जिसकी शिनाख्त संदीप निवासी मनुउवा खेड़ा थाना हरचंदपुर के रूप में हुई थी, स्थानीय पुलिस द्वारा इसका खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में टांडा निवासी दिनेश पुत्र सुखमीलाल व कुमारी रेनू पुत्री सुखमीलाल को सई नदी के पुल पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में दिनेश ने बताया कि उक्त युवक का प्रेम प्रसंग उसकी बहन के साथ चल रहा था। बीती 26 जुलाई को उसका फोन आया और रेनू उससे मिलने के लिए घर से बाहर चली गई,उसे पहले से ही शक था अतरू उसने पीछा किया और जहां दोनों लोग बैठे बातें कर रहे थे, वह वही पहुंच गया उसके पहुंचते ही रेनू तो भागकर घर आ गई, परंतु क्रोध में आकर उसने संदीप का गला गमछे से घोट दिया और जिस साइकिल से संदीप आया था, उसे झाडिय़ों में फेंक दिया।
उसके इस खुलासे के बाद पुलिस द्वारा वह गमछा भी जिससे हत्या की गई थी बरामद कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राकेश सिंह, विनोद परिहार, रवि ,आशीष व महिला आरक्षी राखी शमिल रहे।



More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान