लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने अयोध्या का रुख करना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी भी अब नोएडा और आगरा के बाद अयोध्या का रुख करने जा रही है। इसी के चलते आप अब 14 सितंबर को अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस तिरंगा यात्रा में 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा होगी। आप ने पैसला लिया है कि पूरे एक साल तक आजादी का महोत्सव मनाया जाएगा और तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
दरअसल, तिरंगा यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी सियासी संदेश देना चाहती है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करेगी। तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में आयोजित की जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की अवधारणा में पार्टी जनता के बीच जाएगी और बताएगी कि गरीब आदमी की झोपड़ी में 24 घंटे उजाला होना चाहिये। उसको 300 यूनिट फ्री में बिजली मिले। लोगों को फ्री में बेहतर शिक्षा व चिकित्सा मिले। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिले। सभाजीत सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह शरीक होंगे और ये तिरंगा यात्रा अयोध्या में ऐतिहासिक होगी।



More Stories
Mission Shakti Phase 5.0 – कोठीभार थाना की मिशन शक्ति टीम ने नवरात्रि पर सिसवा के मंदिरों में जाकर महिलाओं को किया जागरूक
Gorakhpur News- सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Service Fortnight Programme – सिसवा CHC पर स्वास्थ्य कैम्प व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन