नईदिल्ली। दिल्ली के मायापुरी फेज-2 इलाके की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. दमकल की 17 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई है. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बारे में सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली. दमकल विभाग ने जानकारी दी है की अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
इससे पहले मंगलवार को इंद्रलोक इलाके में स्थित एक गोदाम में आग लग गई थी. दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. विभाग ने कहा कि दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 10 गाडिय़ां घटनास्थल पर भेजी गईं.
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा किआग गोदाम के तहखाने में रखे प्लास्टिक के सामानों में लग गई थी. हमने मौके पर दमकल की 10 गाडिय़ां भेजीं और दोपहर करीब दो बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है.



More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं