अलीगढ़। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव किशनपुर में 8 वर्षीय स्कूल की छात्रा का शव धान के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। छात्रा का शव मिलने की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट़ठा हो गये।
Read More- दुल्हन निकली लूटेरी, शादी के तीन महीने बाद जेवरात लेकर फरार
बताते हैं कि रूबी पुत्री संजय घर से सुबह स्कूल के लिए टाइम पर गई थी। परिजनों के अनुसार दोपहर रूबी की दादी पशु के चारा लेने के लिए खेतों में गई तो कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे रूबी का स्कूल बैग तथा चप्पल मिला। बैग चप्पल को पहचान कर दादी अचंभित हो गई । उसने स्कूल ब घर पर जानकारी की तो रूबी कहीं पर न थी। काफी तलाश करने पर दोपहर एक बजे रूबी का शव धान के खेत में मिला। घटना की सूचना पर टप्पल थाना प्रभारी सी ओ खैर मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा। परिजनों की मांग है घटना की सीबीआई से जांच कराई जाए।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील