February 6, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

ताजियादारों से अवैध वसूली कर रही पुलिस, नाम हटवाने के लिए चल रहा अवैध धंधा

  

             सीतापुर।  थाना क्षेत्र में विगत दिनों रेउसा बहराइच मार्ग पर शेखन पुरवा गांव के निकट पुलिस जीप पर ताजियादारों ने पुलिस पर जानलेवा हमला एवं जीप को तोड़ फोड़ दिया था। पुलिस टीम भागकर अपनी जान बचाई थी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई उच्चाधिकारियों सहित कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ताजियादारों को खदेड़ कर भगाया। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त थी। कई दिनों तक गांव में कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था।

                  मोहर्रम में तजियादारों ने पुलिस पर किया था जानलेवा हमला जिसमे 30 लोग नामजद और 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें अभी तक पुलिस ने मात्र 12 लोगों को जेल भेजकर अपना पल्लू झाड़ लिया सूत्रों की माने तो क्षेत्र के कुछ ठेकेदार नामजद एवं अज्ञात लोगों के इस मामले से नाम हटवाने के नाम पर अवैध धन वसूली का धंधा खूब धड़ल्ले से चल रहा है।
               क्षेत्र में चर्चाएं ऐसी है कि दस हजार रुपये लाइए आपका नाम ताजियादारों की लिस्ट से हटा दिया जाएगा। इस घटनाक्रम की अवैध धन वसूली की जा रही है। पुलिस द्वारा खानापूर्ति की कार्रवाई करते हुए 12 नामजद ताजियादारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कार्यवाही को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वहीं ठेकेदारों की ताजियादारों से अवैध वसूली का धंधा खूब फल.फूल रहा है।
           थानाध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा से बात की गई उन्होंने बताया कुछ दलालों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है इन्हें चिन्हित कर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
error: Content is protected !!