March 15, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

शादी का झांसा देकर प्रेमी दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर

 

          रुड़की। एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि वह उसे बहला फुसलाकर अपने बहनोई के घर ले आया था। तभी से वह उसके साथ बहनोई के घर रह रही थी। अब प्रेमी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
       जिला मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पूर्व गांव निवासी एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने रुड़की क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने बहनोई के घर ले आया था। उसने शादी करने का झांसा दिया था।
  शादी का झांसा देकर वह दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। दबाव बनाने पर मारपीट करने लगा। आरोप है कि दो दिन पूर्व युवक ने मारपीट कर उसे बहनोई के घर से बाहर निकाल दिया। वह अब इधर-उधर भटक रही है। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। महिला के प्रेमी को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

error: Content is protected !!