February 22, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

वैन व ट्रेलर में भिड़ंत, रीट परीक्षा देने जा रहे 6 परीक्षार्थियों की मौत, 5 घायल

 

         जयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चाकसू के सेटेलाइट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी लोग बारां से सीकर रीट की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। वैन में करीब 11 लोग सवार थे।
       हादसे की सूचना मिलने पर चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। सभी अभ्यर्थी बारां जिले के निवासी बताएं जा रहे हैं। ये छात्र रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे थे।
     जानकारी के अनुसार चाकसू के एनएच-12 पर निमोडिया कट के पास यह सड़क हादसा हुआ है। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में वैन सवार चालक सहित 6 परीक्षार्थियों की मौत हो गई। वहीं, घटना में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायल 5 परीक्षार्थियों का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है।

error: Content is protected !!