शिलांग। मेघालय में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां एक बस नदी में गिर गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। ये बस स्टेट ट्रांसपोर्ट की थी, जिसमें 21 यात्री सवार थे। बस तुरा से शिलांग जा रही थी। यात्रियों को बचाने के लिए अभियान जारी है। यह हादसा देर रात 12 बजे हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभी तक पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है।
हालांकि गैर आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक छह लोगों की मौत हो गई है। घायलों को विलियमनगर और तूरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चार शवों को नदी में निकाला गया है जबकि दो शव अभी भी बस के अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस के अनुसार 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा नॉन्गश्राम पुल पर हुआ है, जो ईस्ट गारो हिल्स और वेस्ट खासी हिल्स जिले की सीमा है। ईस्ट गारो हिल्स पुलिस के मुताबिक मेघालय ट्रांसपोर्ट कॉर्पाेरेशन की बस 21 यात्रियों को लेकर जा रही थी। राजधानी से करीब 185 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद से ही बचाव और इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है।
More Stories
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं
CBSE Board Result 2024 : विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर – जानें कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट