ठाणे। आज भारी बारिश के बावजूद ठाणे के रामनगर में ठा,म,पा,द्वारा विकसित बाल्मीकि उद्यान को MIDC परस्पर विक्री किये जाने के विरोध में बाल्मीकि विकास संघ द्वारा निषेध मोर्चा निकाल कर एम,आई,डी,सी, के उपायुक्त को संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर पारचा साहेब द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
इस निषेध मोर्चे का नेतृत्व महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष नरेश बोहित ने किया, निषेध मोर्चे में संघ के प्रमुख पदाधिकारी, बीरपाल भाल, नरेश भगवाने, राजपाल मारोठिया, विनोद कजानिया, नीलकंठ खोत, श्याम पारछा,राजू सौदा, सोनी चौहान, राजेश खत्री,शाखा अध्यक्ष सुनील वाल्मिकी और स्थानीय महिला, नवयुवक बढ़ी भारी संख्या में उपस्थित थे मा. श्री रामवीर पारचा साहेब जी ने MIDC के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि MIDC के सभी अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें ,नहीं तो इससे भी बढ़ा जनआंदोलन छेड़ा जायेगा।
मोर्चे के अंत मे स्थानिक नगरसेवक सचिन कांबळे और कांग्रेस के ठाणे शहर प्रमुख नगरसेवक विक्रांत चव्हाण ने भी इस निषेध मोर्चे मे सहभाग लिया।
आज के निषेध मोर्चे में सामिल सभी बाल्मीकि विकास संघ के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ते तथा स्थानीय सभी वाल्मिकी सामाजिक भाईयो बहनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।



More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं