January 30, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को दी जन्मदिवस की बधाई, स्वस्थ दीर्घायु की कामना

        देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।
      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आदि ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी से भेंटकर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।

error: Content is protected !!