बाराबंकी। गुरुवार की रात घर मे सो रही एक अधेड़ महिला को घर मे पहले से बैठे एक जहरीले सर्प ने पैर की उंगली में डस लिया जिसके बाद महिला की हालत काफी बिगड़ गई।जब तक घर वालों को सर्प दंश की जानकारी हुई तब तक महिला की हालत और बिगड़ती चली गई परिवार वाले अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तब तक महिला की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी थानाक्षेत्र के बुधनई गांव निवासी गया प्रसाद की 53 वर्षीय पत्नी शांती देवी मिश्रा गुरुवार को रात में अपने घर मे स्थित कमरे में सोई हुई थी सोते समय उन्हें लघुशंका हुई और वो कमरे से उठकर लघुशंका के लिये गई उस दौरान वापस कमरे में सोने जा ही रही थी कि पहले से बैठे एक विषैले सर्प ने पैर की उंगली में डस लिया जिसके बाद उनकी चीख निकल पड़ी घर मे सो रहे अन्य परिवार वाले जब तक कुछ समझ पाते उनकी हालत खराब होती चली गई और घर वाले इलाज के लिये अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तब तक शांती देवी की मौत हो गई।परिवार वालों की सूचना पर कोठी पुलिस ने मृत महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।



More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान