सिसवा बाजार-महराजगंज। लखीमपुर खि़री में हुए किसानों व पत्रकार के ऊपर नरसंहार के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुव रिजवान की अगुवाई में कांग्रेस ने बीती शाम सिसवा बाजार के गोपाल नगर चौराहे से शहिद स्तंभ तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर शहीद स्मारक पर सभी शहीद किसानों की आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये भाजपा सरकार 10 महीने लगातार किसानों के आत्मविश्वास को कुचलना चाह रही थी, पर जब सरकार किसानों के आत्मविश्वास को नही कुचल पाई तो अब किसानों को ही कुचल कर मरना चाह रही है।
इस सरकार में देश के युवा, किसान, मजदूर, ब्यापारी, दलित, स्वर्ण, हर वर्ग के लोगों पर आयेदिन अत्याचार व उत्पीड़न हो रहा है, देश का हर वर्ग परीशान है।
प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री विनोद तिवारी ने कहा उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार हर मुद्दे पर विफल है। देश की जनता में आक्रोश है जह देश के नागरिक संवैधानिक तरीक़े से आंदोलन करते है तो ये तानाशाह सरकार आंदोलन को कुचल अपनी छवि बचाना चाहती है।
इस अवसर पर अभय मनी त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष सहजाद अली, अशोक उर्फ मुन्ना, आबिद अली, गुड्डू मद्देशिया, फ़िरोज, गिरेन्द्र अंगारा, अहमद रजा, छोटे, अरमान, मोनू, जाबिर सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान