सताँव-रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाने की अटौरा चौकी क्षेत्र में नकदिल पुर के पास नहर में गिरी बोलेरो गाड़ी शुक्रवार की सुबह निकाल ली गई। वाहन स्वामी ने किसी प्रकार की सूचना पुलिस को नहीं दी, लेकिन पता चला है कि घटना का शिकार हुये वाहन पर चालक समेत कुल पाँच लोग रायबरेली से किलौली एक बारात में शामिल होने आये थे। देर रात करीब डेढ़ बजे यह सभी लोग जब रायबरेली वापस लौट रहे थे, तभी घटना घटी।
जानकारी के मुताबिक इस बोलेरो वाहन संख्या UP-33, AK-6381 का अगला टायर अचानक ब्लास्ट हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर नकदिल पुर नहर मे चला गया, लेकिन गनीमत रही कि इसमे सवार किसी व्यक्ति को खरोंच तक नहीं आयी।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित