अम्बेडकरनगर। नगरपंचायत इल्तिफ़ातगंज कस्बे से सटे मीरानपुर सदरली गांव में बीती रात आई बरात में डांस को लेकर हुए विवाद में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। परिवारजन की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। मामला इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र का है।
उक्त थानाक्षेत्र के मीरानपुर सदरली गांव में गुरुवार को बरात आयी थी। द्वारपूजा पर रात करीब नौ बजे बरातियों के साथ गांव का राहुल यादव (22) भी डांस कर रहा था। पड़ोसी गांव कटारिया के भी कुछ युवक साथ में डांस कर रहे रहे। इसी बीच वाद-विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गयी। मामले को दोनों पक्षों ने मिलकर सुलझा भी लिया। रात 11रू00 बजे फिर कटारिया गांव के युवक आये और और राहुल को बुलाकर गांव के बाहर एक निजी राइसमिल के अंदर ले गए और कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हमले के दौरान युवक के चिल्लाने की आवाज बाहर तक जाने पर लोग जब तक पहुँचे, आरोपी उसकी हत्या कर भाग निकले।
सूचना पर तत्काल इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष पहुँचे और भीड़ को काबू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक राहुल पल्लेदारी का काम करता था। गांव में उसकी कोई निजी दुश्मनी नहीं थी। तहरीर के मुताबिक कटारिया गांव निवासी गोरे उर्फ देवा, बाले उर्फ बलवंत, इम्फाल उर्फ़ इंद्रपाल व अर्जुन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों आरोपितों की तलाश की जा रही है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान