नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में बड़ी घोषणाएं की हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव और बलबीर राजेवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। 18 अक्तूबर को देशभर में ट्रेनें रोकी जाएंगी। रेल रोको आंदोलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वह देश की जनता को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन इस गूंगी-बहरी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है। 15 अक्तूबर को दशहरे पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पुतला फूंके जाएंगे। देशभर में आंदोलन को बढ़ाकर केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा देने और उनके बेटे समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर प्रेशर बनाया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 12 अक्तूबर को अपने घरों के आगे 5 मोमबत्तियां जलाकर उनके बलिदान को याद किया जाए।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं