कानपुर । पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर से समाजवादी विजय यात्रा के साथ ही चुनावी शंखनाद किया। जाजमऊ गंगा पुल पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद अखिलेश विजय रथ लेकर निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,प्रदेश में जब-जब सपा की विजय यात्रा निकाली है तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है। इस बार भी परिवर्तन आएगा। कानपुर से निकली यह विजय यात्रा नौबस्ता से घाटमपुर होते हुए बुन्देलखण्ड के हमीरपुर जाएगी।
भाजपा सरकार की कमियां और सपा की कामयाबियां बताएंगे
अखिलेश यादव मंगलवार सुबह करीब 12 बजे जाजमऊ गंगा पुल पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी विजय यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी साथ ही जनता को प्रदेश की भाजपा सरकार की कमियां बताएगी। साथ ही सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। कार्यकर्ताओं में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक झलक पाने की होड़ लगी रही। उनका काफिला लखनऊ से उन्नाव से होकर कानपुर जाजमऊ पुल पर पहुंचा तो मिलने के लिए सपाइयों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। वहीं हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने एक लेन से दोनों छोर के वाहनों को निकलवाया।
सपाइयों में नई ऊर्जा भरेगी विजय यात्रा
अखिलेश ने कहा,यह विजय यात्रा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी जिसके जरिए वह विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का दावा भी कर रहे हैं। अखिलेश ने अपने रथ रूपी बस की छत से खड़े होकर कार्यकर्ताओ का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा की यात्रा निकली है तब-तब प्रदेश में परिवर्तन हुआ है। रथयात्रा के माध्यम से किसानों,बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे।
More Stories
Gorakhpur News – “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” कार्यक्रम के अन्तर्गत सेंट एंड्रयूज कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Maharajganj News – राष्ट्रीय खेल दिवस पर शिक्षकों और खिलाड़ियों का सम्मान
Kushinagar News – RPIC Convent School में पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन