अलीगढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि रविवार की शाम घर के लोग पडोस में एक कार्यक्रम में गए थे। घर पर उसकी चौदह वर्षीय पुत्री मौजूद थी। तभी मौका पाकर गांव का ही युवक विकास मोबाइल का चार्जर लेने के बहाने घर में घुस आया। घर में पुत्री को अकेला पाकर युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया और छेडछाड़ करने लगा। लडकी की चीख पुकार सुनकर उसकी भाभी दौड कर मौके पर पहुंची। तो भाभी को आता देख युवक धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित