September 28, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

इंडियन बैंक के कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट

            दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में आज एक हुए लूट की बड़ी घटना के बाद शहर के लोग दहशत में है मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन बैंक के कैशियर से आज सुबह 10ः 30 बजे के करीब 15 लाख रुपए भरा बैग लूट लिए गया हैं। पुलिस ने बताया कि बैंक कैशियर एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच रुपए लेकर जा रहे थे । रास्ते में तीन से चार की संख्या में आरोपियों ने घेराबंदी कर बैग लूट लिया । पुलिस के द्वारा सूचना मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
      पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज सुबह 10ः 30 बजे के करीब इंडियन बैंक उजाला भवन ब्रांच के कैशियर राहुल चौहान 15 लाख रुपए  कसारडीह स्थित इंडियन ब्रांच के लिए लेकर निकले थे। सुबह 10रू30 बजे के करीब पोल साए पारा दुर्ग के पास तीन से चार की संख्या में लुटेरों के द्वारा बैंक कैशियर राहुल चौहान को घेर लिया गया। रुपयों भरा बैग छीनकर फरार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । तत्काल फरार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है ।
     घटना के संबंध में बैंक कैशियर राहुल चौहान से विस्तृत जानकारी ली जा रही है । घटना के ढाई घंटे के बाद आरोपियों के संबंध में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है । फिलहाल मोहन नगर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर के विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!