सहारनपुर। पुलिस ने 2 दिन पहले घर में घुसकर की गई लूट का किया खुलासा, थाना सदर बाजार व सर्विलांस पुलिस ने लूट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लूट करने वाले अभियुक्त के पास से सोने चांदी के आभूषण बरामद
बताते चले बीते 2 दिन पहले जहां थाना सदर बाजार क्षेत्र के चंद्रनगर कॉलोनी में रहने वाले अवनीश पसरिचा के घर में एक बदमाश ने घर में घुसकर उनकी पत्नी को हथियार के बल पर आतंकित कर सोने के आभूषण लूट लिए थे, लूट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी थी और मात्र 2 दिन के अंदर ही लूट की घटना का खुलासा कर दिया जिसमें लूट करने वाले रितेश उर्फ विशाल को पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से लकड़ी के पुल से सोफिया स्कूल जाने वाले सड़क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया, वही गिरफ्तार अभियुक्त के पास है लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं जिसका आज एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान